5 Ways to Help you Stop Overthinking

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

What is overthinking?

वर्तमान में लोगों पर Workload काफी ज्यादा है। स्टूडेंट पर पढ़ाई का Pressure होता है।Housewives पर घर संभालने का।वही पेशेवरों पर अपनी जॉब को लेकर दवाब होता है। ज्यादा Workload होने की वजह से इंसान ज्यादा सोचने लगता है यानी कि Overthinking करने लगता है। वैसे तो सोच-विचार करना हमारी Thought Process का हिस्सा होती है। लेकिन यह जब हद से ज्यादा हो जाती है तब इसे Overthinking कहा जाता है। वैसे तो ओवरथिंकिंग एक Common Problem है। लेकिन यदि यह समय के साथ ज्यादा बढ़ जाती है तो यह तनाव का कारण भी सकती है।

Overthinking की वजह से आपको कई Problemsको Face करना पड़ता है। जैसे-Brain का थका-थका महसूस होना, Creative सोचना, याददाश्त कमजोर हो जाना, भूख कम लगना व बेचैनी रहना आदि। इसीलिए Overthinking को रोकना जरूरी है।आज हम आपको ऐसे पांच Tips and Easy ways बताएंगे जिनकी मदद से आप ज्यादा सोच (Over Thinking) को रोक सकते हैं।

1. Keep yourself Busy

Over thinking से बचने का सबसे कारगर उपाय है कि आप खुद को इतना Busy कर लें कि आपको सोचने तक का समय ना मिले। इस दौरान आप उन कार्यों को कर सकते हैं जो आपको काफी पसंद है। जैसे- आप कहानी, कविता लिख सकते हैं, कोई फिल्म देख सकते हैं या फिर कोई रचनात्मक चीज सीख सकते हैं।

1


2. Live In Present

यदि आप Overthinking से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Present में जीना सीखना होगा। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो Past में जो बीत चुका है उसी को लेकर चिंता करते हैं। वहीं कुछ लोगों को Future की Tension सता रही होती है। Past और Future के बारे में सोचने की वजह से लोगों का Present खराब हो जाता है। इसीलिए बीती बातों और आने वाले कल के बारे में सोचने की बजाय अपने आज के बारे में सोचें और अपने आज को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

3. Do What You Like The most

कुछ लोग चाहते है कि उन्हें हर लोग पसंद करें इसीलिए वे अपनी खुशी की जगह दूसरों की Happiness के लिए जीने लगते हैं। जो चीज़ें दूसरे को पसंद नहीं होती वह उन चीजों को नहीं करते। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि आपको जो चीजें पसंद होती है वह दूसरे को नापसंद होती है जिस वजह से आप दूसरे व्यक्ति के लिए खुद की पसंदीदा चीजों का त्याग कर देते हैं। लेकिन हमें दूसरों के बजाय खुद के लिए जीना सीखना चाहिए। हमें हमेशा वही चीजें करनी चाहिए जो खुद को पसंद हो तभी हम खुद को संतुष्ट रख सकते हैं। यदि आपको गाना सुनना, Song गाना, लिखना, पढ़ना या Dance करना कुछ भी पसंद है तो आप उसे करें। इससे आपको जो बात परेशान कर रही है, उसे भूलने में मदद मिलेगी।

2


4. Stop worrying about perfection

हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह जो भी काम करें, वह बिल्कुल Perfection से करें। लेकिन कोई भी इंसान कभी भी Perfect नहीं हो सकता। किसी इंसान में कोई ना कोई कमी जरूर होती है। लेकिन कई लोग चाहते हैं कि वे जो काम करें वह बिल्कुल Perfect हो जिस वजह से वे अपना जी जान उस काम में लगा देते हैं। लेकिन ऐसा ना होने पर वे Overthinking के शिकार हो जाते हैं, इसीलिए यह कभी ना सोचे कि अगर मेरे द्वारा किया गया कार्य perfect नहीं हुआ तो दूसरे लोग क्या कहेंगे? बल्कि यह सोचे कि आपने जो किया है उसमें आपने अपना Hundred Percent दिया है जो परिणाम आएगा वह अच्छा हीआएगा। यदि कभी By chance परिणाम अच्छा ना भी आए तो यह सोच कर उसे Accept कर लें कि आगे उसमें अच्छा कर दिखाएंगे।

5. Exercise and meditation

रोजाना Exercise और Meditation  करने की आदत विकसित करें। Mind को शांत करने के लिए Yoga सबसे कारगर उपायों में से एक है। भारत को योग विरासत में मिला है। प्रत्येक व्यक्ति योग के महत्व से अवगत है।आप रोजाना सुबह उठकर योग के अलग-अलग आसान करें। दिमाग को शांत रखने तथा खुद को केंद्रित रखने के लिए भी कई तरह के आसन करवाए जाते हैं, उनकी मदद लें।वही आप रोजाना Exercise भी कर सकते हैं। यदि आपको कोई बात Disturb कर रही होती है तो आप उसी बारे में ज्यादा सोचने लगते हैं।आप यदि Exercise करते हैं तो अपना Frustration बाहर निकाल सकते हैं।

4

इन 5 Tips की मदद से आप Overthinking को कम कर सकते हैं। सोच और विचार करना हमारी Thought Process का हिस्सा होती हैं। लेकिन ज्यादा सोचना हमारे लिए Overthinking का कारण बन जाती है। इसीलिए चिंता कभी ना करें बल्कि चिंतन करें। क्योंकि चिंता overthinking को बढ़ाती है जबकि चिंतन Creativity को बढ़ाती है।अपनी सोच और विचार को Control करना, यह आपके हाथ में होता है इसलिए खुद पर काबू करना सीखें।और बुरी बातों की जगह अच्छी बातें सोचें।

By–  Bharti

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back