8 Things to know about Merchant Navy

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

यदि आप ऐसी Job चाहते हैं जिसमें बिना Pressure के आप समुद्र की लहरों के बीच, खुले आसमान के नीचे आज़ादी से काम कर सकें तो इसके लिए Merchant Navy से बेहतर कोई Option नहीं हो सकता। Merchant Navy एक सम्मान जनक Profession होने के साथ हीअच्छी खासी Salary Package उपलब्ध कराता है। यही वजह है कि आज का हर युवा इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होता जा रहा है। ऐसे में कई छात्र इस बात से अनभिज्ञ होते हैं कि आखिर मर्चेंट नेवी क्या होती है? इसकी Salary कितनी होती है? कौन से Institute से किस तरह के Course कर सकते है? इन सब की जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देंगे।


1. What is Merchant Navy?

कई लोगों के ज़ेहन में यह Question होता है कि आखिर Merchant Navy क्या है? इससे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका मानना है कि मर्चेंट नेवी, Indian Navy एक ही होती है। लेकिन यह दोनों ही बहुत अलग Profession हैं। इंडियन नेवी में जहां समुद्र की सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा की जाती है। वही  मर्चेंट नेवी का काम होता है एक जगह से दूसरे जगह तक सामान और यात्रियों को पहुंचाना। यह सिर्फ देश की सीमाओं पर ही काम नहीं करता बल्कि विदेशों से भी माल, समान और यात्रियों का आदान-प्रदान करती हैl जितने भी युवाओं ने Merchant Navy का Course किया है उन्हें जल्द से जल्द Job उपलब्ध हो जाती है। मौजूदा समय में मरीन इंजीनियर्स (Marine Engineers) की सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ोतरी हो रही है।

1


2. Eligibility Criteria:

  • 12 वीं में Chemistry, Maths, Physics से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • 12वीं में आपको न्यूनतम 60 Percent अंक लाने की जरूरत है।
  • कोई भी अविवाहित पुरुष या महिला मर्चेंट नेवी में जा सकता है।
  • जो लोग Entrance Exams के जरिए Admission लेना चाहते हैं उन्हें एक Screening Test और एक Written Exam देनी जरूरी होती है।
  • जब उम्मीदवार test को Clear कर लेता है तब उसका Interview और Medical लिया जाता है।

3. Top Institutes:


4. Course Fee:

आप सरकारी और प्राइवेट संस्थानों से मर्चेंट नेवी का Course कर सकते हैं। जहां सरकारी संस्थानों में मर्चेंट नेवी के कोर्स की अनुमानित फीस डेढ़ लाख रुपए है। वहीं प्राइवेट संस्थानों में इसकी फीस 3,00000 रुपये तक हो सकती है।

5. Entrance Exams:

12वीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद जो उम्मीदवार Entrance Exams के ज़रिए मर्चेंट नेवी में जाना चाहते हैं वे इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंटरेंस टेस्ट (IMU CET) या फिर ऑल इंडिया मर्चेंट नेवी के Entrance Exams दे सकते हैं। यह परीक्षा May महीने में आयोजित की जाती है। इस एंट्रेंस एग्जाम में MCQ पर आधारित Test लिए जाते हैं जो कि Physics, Chemistry, maths, English, General Knowledge और Reasoning जैसे विषयों से संबंधित होते हैं। इन परीक्षाओं के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2


6. Job Profiles:

 
  • इलेक्ट्रिकल ऑफिसर: मर्चेंट नेवी में इलेक्ट्रिकल ऑफिसर का काम होता है इंजन रूम में जितने भी Equipment है उन सबकी देखभाल करना।
  • पायलट: पायलट का काम होता है जहाज की गति, दिशा और रास्तों को तय करना।
  • नॉटिकल सर्वेयर: यह लोग समुद्र के Map से जुड़े काम संभालते है।
  • कप्तान: जहाज में सभी चीजों का नियंत्रण कप्तान ही रखता है।
  • उप कप्तान: यह जहाज के कप्तान को दिशा-निर्देश देता है। इसके साथ ही डेक के कर्मचारियों पर नियंत्रण रखता है।
  • रेडियो ऑफिसर: यह डेक में काम करने वाले कर्मचारियों पर नियंत्रण रखता है।


7. Salary:

मर्चेंट नेवी की सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि उससे जुड़े Professionals किस पद पर हैं तथा उनका अनुभव कितना है? इस Field में कार्यरत लोगों की Salary 18,000 से शुरू होती है और 8 से 10 लाख प्रति महीने हो सकती है।

8. Pros and Cons:

जिस तरह हर पेशे में कुछ न कुछ फायदे और कुछ नुकसान होते हैं। उसी तरह Merchant Navy में भी कुछ फ़ायदे और नुकसान है जो कि इस प्रकार है:-

Pros

  • उच्च वेतन
  • रोमांचक नौकरी
  • यात्रा के शौकीन लोगों के लिए अच्छा विकल्प
  • सम्मानजनक पेशा
3


Cons

  • कई महीनों तक जहाज में बिताने पड़ते हैं।
  • परिवार या दोस्तों से दूर रहना पड़ता है।
  • समुद्र के बीच जोखिम भरा काम।
  • इमरजेंसी में प्रेशर भरा काम।

By – Bharti

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back