Career In Home Science

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

Home Science को हिंदी में गृह विज्ञान कहा जाता है। यानी कि घर को संभालने की कला और विज्ञान का मेल। लेकिन जैसे-जैसे समय में परिवर्तन आ रहा है, वैसे-वैसे Home Science का दायरा सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं है क्योंकि अब Home Science का क्षेत्र काफी ज्यादा व्यापक हो चुका है। जो Students Home Science में Courses करते हैं वह आगे जाकर Fashion, Teaching, Food Industry, Home Management जैसे कई क्षेत्रों में सफल होते हैं।  

दरअसल, Home Science  दो शब्दों के मेल से बना है, Home+Science यानी कि घर और विज्ञान। इस Subject के ज़रिए आपको घर, परिवार तथा उनसे जुड़े पहलुओं को लेकर मैनेजमेंट तथा अपनी Living को अच्छा बनाने के बारे में सिखाया जाता है। इसमें Scientific Elements को भी शामिल किया जाता है, जिससे घर और परिवार की व्यवस्था अच्छे से चल सके। Home Science इकलौता ऐसा विषय है जिसके अंतर्गत कई तरह के विषयों को पढ़ाया जाता है। Home Science  में सिर्फ परिवार नियोजन या फिर घर से संबंधित चीजों को ही शामिल नहीं किया जाता। बल्कि इसमें पोषण, आहार, वस्त्र सज्जा जैसे कई विषयों को शामिल किया जाता है। भारत में CBSE बोर्ड के जरिए 11वीं कक्षा में Home Science को Academic Subject के रूप में पढ़ाया जाता है। 

1

Courses

अगर आप शुरुआत से ही Home Science का Basic Knowledge हासिल करना चाहते हैं तो आपको 11वीं और 12वीं कक्षा में Home Science लेनी चाहिए। इसके अलावा Home Science में Graduation, Post Graduation और PhD Level पर भी करवाया जाता है।

  • गृह विज्ञान में डिप्लोमा 
  • गृह विज्ञान में B.Sc. 
  • गृह विज्ञान में BA 
  • गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा 
  • गृह विज्ञान में M.Sc. 
  • गृह विज्ञान में PhD

Top Institutes

  • दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
  • राजेंद्र एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, पूसा
  • मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर
  • सीएसके हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, पालमपुर
  • चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, कानपुर
  • इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट, इलाहाबाद
  • नरेंद्र देव विश्वविद्यालय ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, फैजाबाद
  • राजस्थान एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, बीकानेर
  • महाराणा प्रताप विश्वविद्यालय ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उदयपुर
  • आचार्य एनजी रंगा एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, हैदराबाद
3

Eligibility Criteria

  • Home Science  के Courses में Graduation, Post Graduation, Diploma आदि करने के लिए आपको 10+2 पास करना जरूरी है।
  • ज्यादातर विश्वविद्यालय 12वीं कक्षा में 50 फ़ीसदी न्यूनतम अंक की मांग करते हैं।
  • यदि आप गृह विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान से स्नातक की डिग्री हासिल करनी होगी।
  • डिप्लोमा कोर्सेज करने के लिए छात्रों को 12वीं कक्षा पास करना जरूरी है।
  • गृह विज्ञान में पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान या किसी अन्य क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करनी जरूरी है।

Know Your Best Careers  Take Psychometric Test

Jobs And Salary Package

Home Science के Course को करने के बाद आप सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी जॉब प्रोफाइल क्या-क्या है:-

  • डाइटिशियन 
  • इंटीरियर डिजाइनर 
  • काउंसलर 
  • टीचर 
  • फैशन डिजाइनर 
  • रिसर्च डेवलपर्स 
  • चाइल्ड डेवलपमेंट 
  • फ्रीलांस कंसलटेंट 
  • रेस्टोरेंट मैनेजर 
  • फूड इंडस्ट्री जॉब

Home Science  में Career बनाने वाले व्यक्ति की सालाना पैकेज 1.5 लाख से लेकर 3.5 लाख तक हो सकती है।By – Bharti

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back