Top 7 Health Benefits Of Meditation

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में खुश और Healthy रहना चाहता है। स्वस्थ रहने के सबसे कारगर उपायों में से एक है Meditation। यह आपके Mind को शांत करता है और आपके Thoughts को नियंत्रित करता है। समय के साथ दिन-प्रतिदिन Meditation की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा लोग Meditation के Benefits से परिचित हो रहे हैं। कई लोग तो मेडिटेशन को अपने Lifestyle का एक हिस्सा बना चुके हैं तथा Daily नियमित रूप से मेडिटेशन करके खुद को फिट और स्वस्थ रख रहे हैं। आजकल लोगों पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है। छोटी-छोटी बातों पर लोग तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में मेडिटेशन कारगर भूमिका अदा करता है क्योंकि Meditation के जरिए आप अपने तनाव को खत्म कर सकते हैं। वही स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। आज हम आपको मेडिटेशन के कुछ फायदों से रूबरू करवाएंगे जो ना सिर्फ आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ करते हैं बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। लेकिन Meditation के फायदे को जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर मेडिटेशन या ध्यान क्या है?


Meditation क्या होता है?

कुछ लोग Meditation को एकाग्रता से जोड़कर देखते हैं लेकिन Meditation का मतलब एकाग्रता कतई नहीं होता। एकाग्रता को आप इस तरह समझ सकते हैं कि जब किसी टॉर्च से निकली रोशनी को एक जगह केंद्रित करते हैं तो वह उसी जगह को फोकस करती है। यही एकाग्रता होती है। और वही एक बल्ब आपके आसपास की सभी दिशाओं में रोशनी का संचार करती हैं यही काम ध्यान का होता है।

इस तरह कह सकते हैं कि मेडिटेशन हमारे समस्त विचारों व परेशानियों को एक साथ नियंत्रित करना सिखाता है। मेडिटेशन के ज़रिए आपको  Relaxation, एकाग्रता और जागरूकता हासिल होती है। आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए शारीरिक व्यायाम करते हैं। उसी तरह आपके दिमाग को फिट रखने में Meditation महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। आपने जाना मेडिटेशन क्या होता है। अब जानते हैं मेडिटेशन के क्या-क्या फायदे होते हैं।

1


Benefits of Meditation

  1. नींद न आने की समस्या से छुटकारा: कई लोग नींद न आने की समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए वे नींद की गोलियों का सहारा लेते हैं जो कि Health के लिए काफी हानिकारक होते हैं। लेकिन यदि आप रोजाना Meditation करते हैं तो इससे आपको आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा। कई शोधों में यह सामने आया है कि जो लोग मेडिटेशन करते हैं उन्हें काफी अच्छी नींद आती है। Meditation आपके Body और Mind को भी शांत करता है जिससे आपका शरीर Relaxed महसूस करता है।

2. तनाव को कम करने में सहायक: आजकल हर कोई तनाव की समस्या से जूझ रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़ों तक में यह समस्या देखी जाती है। तनाव एक ऐसी बीमारी है जिसे आप आंखों से देख नहीं सकते। लेकिन यह आपको अंदर से खोखला कर देती हैं। तनाव की वजह से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिनमें नींद न आना, उदासी, चिंता, ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी आदि शामिल है। तनाव तब होता है जब आपके हार्मोन दर में वृद्धि होती है। Meditation के जरिए आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं। जिससे आपका Mental Health पहले से बेहतर हो जाता है।

Gaslighting

3. सकारात्मकता में वृद्धि करता है: मेडिटेशन के जरिए आप अपने Negative Thoughts से छुटकारा पा सकते हैं। Meditation के जरिए आप दूसरों के प्रति Positive भाव उत्पन्न करते हैं तथा दयालु विचारों और भावनाओं का सृजन करते हैं।

4. चिंता से छुटकारा दिलाता है: कई शोधों में यह सामने आया है कि ध्यान आपकी Tensions को कम करता है। इसके साथ ही ध्यान से कई चिंता विकारों से आपको छुटकारा मिल सकता है। यह आपके मन को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

I Want To Become Good Better Best In Life

5. खुद के प्रति मजबूत समझ विकसित करना: मेडिटेशन के जरिए आप खुद के प्रति बेहतर समझ विकसित कर सकते हैं। यह आपको स्वयं को समझने में मदद करता है और आत्म जागरूकता को बढ़ाता है। मेडिटेशन के ज़रिए आपको यह पता चलता है कि आप किस तरह अपने आसपास के लोगों से संबंधित है।

6. दर्द को नियंत्रित करता है: कुछ शोधों में यह निकल कर सामने आया है कि ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से यह आपके Pain को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है।

adhd

7. रक्तचाप को कम करने में मदद करता है: High Blood Pressure की वजह से आपके हृदय में रक्त के प्रवाह में काफी दिक्कतें होती है जिससे हृदय की कार्यप्रणाली भी खराब हो जाती है। उच्च रक्तचाप दिल का दौरा, स्ट्रोक, एथेरोसिलेरोसिस जैसी बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन नियमित ध्यान की वजह से आपके रक्तचाप में सुधार होता है।

By – Bharti

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back