Career as a Disk Jockey (DJ) in India

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

आप किसी भी शादी-विवाह, Party, फंक्शन, clubs में जाते हैं वहां आपने एक Common चीज़ जरूर देखा होगा।वह होता है गाना बजाना। इन Songs को बजाने का काम करते हैं DJ जिन्हें Disk Jockey कहा जाता है। मौजूदा समय में देश के DJ की Demand काफी ज्यादा बढ़ गई है। यही वजह है कि इस Field में करियर की कई संभावनाएं सामने आ रही हैं। कई Students का मन इस Field में Career बनाने का होता है। लेकिन पर्याप्त जानकारी के अभाव से उन्हें Career की सही राह अख्तियार करने में दिक्कत आती है। इसीलिए इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर आप कैसे DJ Field में करियर बना सकते हैं तथा इस Field में करियर की क्या संभावनाएं हैं।


What Is Disk Jockey (DJ)?

किसी की शादी हो Birthday Party, Club हो या फिर कोई खुशी का मौका, बिना Disk Jockey के महफिल जमाना संभव नहीं हो पाता। आज छोटे शहरों से लेकर बड़े-बड़े शहरों में Disk Jockey की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें Disk Jockey, Latest Music Mix तथा Record की हुई Music के साथ इस तरह मिला देता है कि इससे एक नया धुन तैयार हो जाता है। यह सब वे अपने पास मौजूद Advance Technique और उपकरणों जैसे कि Mixer, Tape Decks, Amplifiers, Headphones, Lighting Affects आदि के माध्यम से करता है। एक Disk Jockey अलग-अलग आयोजनों में घूम कर लोगों का Entertainment करते हैं। इनके पास खुद के Record Music तथा उपकरण होते हैं जिनकी सहायता से अपना काम करते हैं। मौजूदा समय में Club DJ और Mobile DJ भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। सबसे ज्यादा युवा इसके दीवाने हो रहे हैं।

Know Your Best Careers  Take Psychometric Test

Eligibility:

इस Career में एंट्री करने के लिए कोई तय रास्ता नहीं है और आपको किसी भी qualification की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि आप अच्छे संस्थानों से कोर्स करते हैं तो आपके लिए Jobs की Possibilities ज्यादा बढ़ जाएंगी। जैसे ही आप किसी कोर्स को पूरा करें वैसे ही किसी सीनियर DJ के पास Work Experience हासिल करें। इससे Jobs मिलने के Chances आपके लिए ज्यादा बढ़ जाएंगे।

1

Courses:

DJ बनने के लिए यदि आप Course करते हैं तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। क्योंकि इससे आपको यह इक्विपमेंट्स का अच्छा ज्ञान हो जाता है। DJ के कोर्स बिगिनिंग से लेकर एडवांस तक उपलब्ध है। 

  • बिगिनिंग कोर्स: इसमें आपको दो अलग-अलग गानों को मिक्स करके एक साथ बजाने की कला सिखाई जाती है। इससे आपको बेसिक जानकारी मिल जाती है। जब आप इस तरह की Courses से बेसिक जानकारी हासिल कर लेते हैं तब आप एडवांस कोर्स की ओर रुख कर सकते हैं।
  • एडवांस कोर्स: यह कोर्स 3 से 6 महीने के लिए होते हैं। इसमें सॉफ्टवेयर प्रोडक्शन मिक्सिंग तथा Music तैयार करने की तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है

Institutes:

Qualifications:

  • Disk Jockey बनने के लिए आपको संगीत की बारीकियों को समझने के साथ ही तकनीकी जानकारी होनी जरूरी है
  •  Disk Jockey में पर्सनैलिटी और कम्युनिकेशन स्किल से देखी जाती है। इसके साथ ही अगर आपके पास कोऑर्डिनेशन तथा बिजनेस का ज्ञान है तो आप Disk Jockey आसानी से बन सकते हैं।
2


Career Scope:

DJ के कोर्स करने के बाद आपके सामने Career की कई सारी संभावनाएं बन जाएंगी। आजकल अलग-अलग डिस्को, नाइटक्लब्स, होटल्स, इवेंट, बर्थडे पार्टीज में कुशल DJ की जरूरत होती है। इसके अलावा कई रेडियो स्टेशन, टीवी चैनल तथा इवेंट कंपनी DJ को हायर करती हैं। ऐसे में आप इस Field में अच्छी Jobs पाने के साथ ही काफी नाम भी कमा सकते हैं। यदि आप फुल टाइम DJ में Career नहीं बनाना चाहते तो आपके पास भी Freelance करने का भी Option है।

Know Your Best Careers  Take Psychometric Test

Salary:

शुरुआती तौर पर Disk Jockey को 7000-1000 प्रतिमाह मिलते हैं। एक बार नाम और शोहरत हासिल करने के बाद यह सैलरी 50000 से भी ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही Disk Jockey की सैलरी उसके एक्सपीरियंस पर भी काफी ज्यादा निर्भर करता है।

3

Pros:

  • डिस्क जॉकी में सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नौकरी हासिल करने की संभावनाएं है।
  • इससे आप देश विदेश की सैर कर सकते हैं।
  • इसमें नाम, शौहरत और पैसा कमाया जा सकता है

Cons:

  • इसमें Jobs सिक्योरिटी नहीं है।
  • यहां काम का कोई निर्धारित समय नहीं होता।
  • कई बार प्रोफेशनल्स अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की वजह से निजी जिंदगी से दूर हो जाते हैं।

By – Bharti

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back