5 Offbeat Courses For Science Students

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

12th Class के बाद ज्यादातर Students अपने Career के लिए दो क्षेत्रों का चयन करते है। यह क्षेत्र है मेडिकल और इंजीनियरिंग। इन दोनों Career Options के बारे में लगभग सभी छात्रों को पता होता है। लेकिन इन दोनों के अलावा भी कई Offbeat Courses हैं जिसे करके 12th Class के Students शानदार Career बना सकते हैं। इन Courses में नैनोटेक्नोलॉजी, एस्ट्रोफिजिक्स, स्पेस साइंस जैसे कई Courses है। आज हम आपको ऐसे 5 Offbeat Courses के बारे में बताएंगे जो Science Students कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं बिना किसी देरी के:-


1. Career In Agriculture Science

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक खेती-किसानी एक प्रमुख पेशा है। एक कृषि प्रधान देश होने के नाते यहां पर आपको एग्रीकल्चर साइंस में बेहतरीन Career Options मिलेंगे। इस Field में कई तरह के Career विकल्प जैसे कि क्वालीफाई टेक्नीशियन, रिसर्च, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, डेयरी इंजीनियरिंग आदि कि काफी ज्यादा मांग है। कई सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज इस तरह के Courses करवाते हैं। इसमें Admission लेने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को Follow करना होगा:-

  • इस क्षेत्र में Career बनाने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है।
  • 12वीं में कम से कम 50 से 60 फीसदी अंक तक लाना अनिवार्य है।
1


2. Career in Biotechnology

बायो टेक्नोलॉजी को हम इस तरह समझे सकते हैं। Bio का मतलब जीवित प्रणाली होती है जबकि Technology का मतलब तकनीक होता है। यानी कि बायो टेक्नोलॉजी के जरिए जीवित प्राणियों पर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यह सूचना विज्ञान का एक क्षेत्र है इसमें कंप्यूटेशन तकनीक के इस्तेमाल से जैविक समस्याओं और जैविक डेटा का विश्लेषण किया जाता है। इस Course को Complete करने के बाद आप रिसर्च, फूड प्रोडक्ट्स, एग्रीकल्चर, केमिकल इंडस्ट्री, फार्मा जैसे क्षेत्रों में भी काम कर सकते हैं।

3. Career In Water Science

Water Science या फिर जल विज्ञान एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर जलीय पर्यावरण के प्रबंधन और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर अध्ययन किया जाता है। इसमें आपको Water Quality Management , हाइड्रो फॉर्मेटिक, हाइड्रोमीटरोलॉजी आदि विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। समय के साथ इस क्षेत्र का महत्व इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, हिमस्खलन की वजह से Research की मांग बढ़ रही है जिससे इस क्षेत्र में Career की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कई सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज है इस कोर्स को करवाते हैं।

2


4. Career In Astrophysics

क्या आपको आसमान ,गैलेक्सी और सितारों के बारे में जानने में दिलचस्पी है तो आप Astrophysics में  Career बना सकते हैं। इस कोर्स में Admission लेने के लिए आपको 12th पास होना जरूरी है। इसके अलावा आप इसमें 5 साल का रिसर्च ओरिएंटेड प्रोग्राम यानी कि M.Sc. in Physical Science और 3 से 4 साल में होने वाला Bachelor’s प्रोग्राम B.Sc. In Physics में Admission ले सकते हैं जो Students एस्ट्रोफिजिक्स में डॉक्टरेट करना चाहते हैं वे आगे जाकर किसी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन जैसे कि ISRO में Scientist भी बन सकते हैं।


5. Career In Nanotechnology

नैनो टेक्नोलॉजी या नैनो तकनीक नवाचार अनुसंधान का क्षेत्र है। इसमें वस्तुओं के निर्माण में परमाणु और अणु का पैमाना ध्यान में रखा जाता है। यह अपने अंदर कई विषयों जैसे कि Physics, Chemistry , Bio और इनफॉर्मेटिक्स और बायो टेक्नोलॉजी को समाए हुए हैं। इसके जरिए ऐसी सूक्ष्म मशीनों का निर्माण किया जाता है जो इंसान के शरीर में तथा उसके ध्वनियों में जाकर शरीर के रोगों का ऑपरेशन कर सके। जो छात्र इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं वे B.Sc. भी तक कर सकते हैं। इसके अलावा आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आप इसमें M.Sc., M.Tech भी कर सकते हैं। इस क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर Career के काफी ज्यादा अवसर उपलब्ध है। ऐसे में यदि आप भी अपने Career में कुछ हटके करना चाहते हैं तो आप इस क्षेत्र में अपना शानदार Career बना सकते हैं। 

  • इस कोर्स को करने के लिए आपको 12वीं पास होना जरूरी है।
  • अगर आप नैनोटेक्नोलॉजी में PG करना चाहते हैं तो Science में 50 फीसदी अंको से Graduation करना जरूरी है।
3

बहुत से Students को Science क्षेत्र में Career के ज्यादा Options नहीं पता होते जिस वजह से वे दो क्षेत्रों मेडिकल और इंजीनियरिंग में ही जाते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे Courses है जिनमें आप अपना Career बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने उन्हीं Courses का जिक्र किया है।

By – Bharti

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back