12 Class के बाद भारत में ज्यादातर Students का सबसे लोकप्रिय Course Bachelor Of Arts (B.A.) है। इस Course को आप आसानी से किसी भी विश्वविद्यालय में कम Fees के साथ कर सकते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर Students इस Course को चुनते हैं। इसके अलावा जिन Students को यह पता नहीं होता कि वे 12th के बाद क्या करें? वे आमतौर पर इसी Course को select करते हैं। लेकिन बीए करने के बाद बहुत से Students यह समझ नहीं पाते कि इसके बाद वे कौन-सा कोर्स करें और कैसे अपना Career बनाएं। इसलिए आपकी मदद के लिए आज हम आपको बताएंगे कि बीए के बाद कौन-से Top Courses हैं जो आप कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य में Jobs हासिल करने में दिक्कत ना हो। तो आइए जानते हैं इन Courses के बारे में:
मास्टर ऑफ आर्ट्स या Master Of Arts (M.A.)
यह सबसे Popular Courses में से एक है। जो छात्र B.A. करते हैं उनमें से अधिकतर छात्र इस Course की ओर रुख करते हैं। एमए का पूरा नाम होता है मास्टर ऑफ आर्ट्स। इस Course को करने के लिए आपको Graduate होना जरूरी है क्योंकि यह एक Post Graduation लेवल का Course है। इस कोर्स की समय अवधि 2 वर्ष की होती है। इसमें स्टूडेंट्स को आर्ट्स के सब्जेक्ट जैसे मानविकी, भूगोल भाषा विज्ञान, संचार आदि पढ़ाया जाता है। इस Course को करने के बाद आप किसी भी Sector में Job हासिल कर सकते हैं जिनमें Teaching, Government आदि प्रमुख है।
होटल मैनेजमेंट या Hotel Management
समय के साथ Hotel Management काफी Popular Course बन चुका है। ऐसे में यदि आप अपना Graduation पूरा कर चुके हैं तो आप होटल मैनेजमेंट का Course कर सकते हैं। इसमें आपको होटल को सही ढंग से Manage करना पड़ता है। इसके लिए होटल में होने वाली Activities को Systematic रुप से Control किया जाता है।होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद आपको कई नौकरियां मिल सकती हैं। होटल मैनेजमेंट में Career Growth को देखते हुए दिन प्रतिदिन इसकी Popularly बढ़ती ही जा रही है। देश-विदेश में कई लोग इस Course को कर रहे हैं। ऐसे में B.A. करने के बाद आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन का Course 2 साल का होता है।
बैचलर्स ऑफ एजुकेशन या Bachelors Of Education (B.Ed )
Bachelor of Education यानी कि B.Ed को ज्यादातर वही छात्र करते हैं जिनका Interest Teaching में होता है। यदि आप अपना बीए कर चुके हैं तो आप आगे B.Ed का Course कर सकते हैं। B.Ed करने के लिए आपको B.A. में कम से कम 50 फ़ीसदी Marks होने चाहिए। यह Course 2 साल का होता है तथा इसमें Admission लेने के लिए आपको इंटरव्यू और लिखित परीक्षा पास करनी जरूरी होती है।
डिप्लोमा Courses या Diploma Courses
यदि बीए करने के बाद आप कोई Long term Course नहीं करना चाहते है तो इसके बदले आप डिप्लोमा Course कर सकते हैं। यह कोर्स 1 या 2 साल के अंदर किए जा सकते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के डिप्लोमा Course कराए जाते हैं जिनमें एनीमेशन Courses, फिल्म मेकिंग, पेंटिंग, मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, एक्टिंग, डांसिंग तथा कंप्यूटर से रिलेटेड Courses शामिल है।
Bachelor of Law (LLB)
बीए के बाद आप एलएलबी यानी की Bachelor Of Law का Course कर सकते हैं। इस Course की अवधि 3 वर्ष की होती है। इस कोर्स के माध्यम से आप आसानी से वकील बन सकते हैं। जैसे कि आप जानते हैं हमारे देश में वकीलों को काफी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कई लोग एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद एक Successful वकील बन जाते हैं। हालांकि एलएलबी का Course भी दो तरह का होता है। एक Course की duration 5 साल की होती है जबकि दूसरे कोर्स की duration 3 साल की होती है। यह आप पर Depend करता है कि आप कौन सा Course करना चाहते हैं।
इस लेख में हमने B.A. के बाद किए जाने वाले प्रमुख Courses के बारे में बताया। इन Course को करने के बाद आपको बेहतर Career Options तथा Job Opportunities भी मिलेंगी। अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें।
By – Bharti