Career Guidance: Meaning, Benefits and Importance

4.5/5
Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.

करियर मार्गदर्शन (Career Guidance in hindi) वह प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति को अपने करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी और सही निर्णय लेने में मदद की जाती है। यह विशेष तकनीकियों, उपायों, और सलाह द्वारा संचालित होता है, जो एक व्यक्ति के द्वारा विभिन्न करियर अवसरों और मार्गों के बीच चयन करने में मदद करता है।

प्रत्येक Student अपने Career में सफल होना चाहता है। लेकिन सफलता कई हद तक हमारे निर्णयों पर निर्भर करती है। करियर को लेकर एक सही Decision जहां आपको सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। वही एक गलत निर्णय आपका जीवन बर्बाद कर सकता है। ऐसे में सही करियर का चुनाव करने के लिए करियर मार्गदर्शन या Career Guidance काफी जरूरी होता है। 


What Is Career Guidance in hindi ?

  • शिक्षा प्रणाली के विस्तार के साथ ही मौजूदा समय में करियर के कई नए-नए options हमारे सामने आ चुके हैं।
  • युवा पीढ़ी में करियर गाइडेंस को लेकर awareness काफी कम है जिससे किसी भी student को अपने लिए उपयुक्त career का चयन करना मुश्किल होता है।
  • करियर की योजना बनाना भ्रमित करने वाला काम होता है।
  • कई बार students बिना सोचे समझे किसी भी करियर का चयन कर लेते हैं और वे इसमें सफल नहीं हो पाते।इसलिए उन students की मदद के लिए करियर गाइडेंस दी जाती है।
  • करियर गाइडेंस एक प्रक्रिया है जिसमें school, college के छात्रों और पेशेवरों को उनका करियर चुनने और शैक्षणिक तथा व्यवसायिक भविष्य को बनाने में मदद मिलती है।

कॉलिंग डिक्शनरी के मुताबिक, “करियर गाइडेंस से तात्पर्य ऐसी सलाह और जानकारी से है जो युवाओं और व्यक्तियों को अपना करियर चुनने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें यह भी सिखाया जाता है कि वे अपने चुने हुए करियर में कैसे आगे बढ़े।”

 Career Guidance आपको करियर विकल्पों को पहचानने, अपने Knowledge, Skills और अनुभव के आधार पर अपना करियर चुनने में मदद करता है।

इतना हम कह सकते हैं कि career मार्गदर्शन छात्रों को करियर विकल्पों को जानने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए एक छात्र आगे जाकर Doctor बनना चाहता है तो उचित career guidance से उसे दसवीं कक्षा के बाद अपने लिए उपयुक्त Stream चुनने तथा उसे किस तरह की परीक्षा, कौन से बेहतर कॉलेज में प्रवेश करना चाहिए। इन सब की जानकारी करियर गाइडेंस के जरिए उपलब्ध करवाई जाती है।

करियर मार्गदर्शन एक प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति को अपने करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी और सही निर्णय लेने में मदद की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को उचित मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करना होता है ताकि वह अपने व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सके।

Benefits Of Career Guidance in hindi:

  • लक्ष्य निर्धारण में मदद करता है।
  • Career Options को जानने में मदद करता है।
  • अपने व्यक्तित्व, Interest और क्षमताओं के आधार पर करियर विकल्प चुनने में मदद करता है।
  • आपको आपकी ताकत और कमजोरियों से रूबरू करवाता है।
  • अपने करियर को लेकर उपयुक्त रणनीति या Plan विकसित करने में मदद करता है।
  • करियर को लेकर Stress को कम करने में मदद करता है।
  • आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करता है।
  • समय और संसाधन की बचत करता है।
  • आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि करता है।
  • करियर गाइडेंस की मदद से आपको भविष्य में सफलता मिलने के Chance ज्यादा होते हैं।

Why is Career Guidance Important ?

स्वयं के लिए उचित career का चुनाव करना काफी मुश्किल काम है। Students के साथ ऐसा होता है कि वह दिन-रात करियर के बारे में सोचते रहते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कोई दिशा नहीं मिलती। ऐसे में करियर गाइडेंस की मदद से वे अपने लिए सर्वश्रेष्ठ करियर का चुनाव कर सकते हैं।

  • Career Guidance के जरिए छात्रों को अपनी ताकत कमजोरी, क्षमता, योग्यता तथा व्यक्तिगत लक्षणों को समझने में मदद मिलती है तथा वे उसी के अनुसार अपने करियर का चयन कर पाते हैं।
  • Career मार्गदर्शन की प्रक्रिया में स्कूल, कॉलेज के छात्र तथा पेशेवरों को विविध करियर विकल्पों को आसानी से जानने में मदद मिलती है जिससे वह अपने करियर की संभावनाओं का विश्लेषण कर पाते हैं।
  • Career के पर्याप्त विकल्पों के बारे में ज्ञान से हमें नौकरी के अच्छे अवसर प्रदान करता है बल्कि एक संतोषजनक व सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करता है।
  • कई छात्रों के लिए करोड़ों करियर विकल्पों में से अपने लिए एक उपयुक्त चुनना काफी डराने वाला साबित होता है। ऐसे में करियर गाइडेंस उनके इस डर को कम करने में मदद करता है।

भारत में Career Guidance के importance को अभी भी कई Students and Parents नहीं पहचानते। जागरूकता की कमी की वजह से वे इसे ज्यादा पसंद नहीं करते। लेकिन करियर गाइडेंस के अभाव में छात्र अपने लिए बेहतर करियर का चुनाव नहीं कर पाते। इसीलिए इस लेख के जरिए हमने करियर गाइडेंस के महत्व को समझाने की कोशिश की है। करियर गाइडेंस आज समय की मांग है तथा भारत में भी अब धीरे-धीरे यह लोकप्रिय हो रहा है। क्योंकि कोई भी इसके फायदों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसीलिए यदि आप भी उन छात्रों में से एक है जो अपने करियर को लेकर कोई Decision नहीं ले पा रहे हैं तो आज ही करियर गाइडेंस की मदद लें।

FAQS About Career Guidance in hindi

Q. कैसे करियर मार्गदर्शन मुझे मदद कर सकता है?

A. करियर मार्गदर्शन आपको नई करियर अवसरों के बारे में जागरूक करता है और आपको उचित ज्ञान, और सलाह प्रदान करके सही निर्णय लेने में मदद करता है। यह आपकी रुचियों, कौशल सेट, शिक्षा, और व्यक्तिगत परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए आपको विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में संदेहों को दूर करने में मदद कर सकता है।

Q. क्या करियर मार्गदर्शन बदल सकता है?

A. हाँ, करियर मार्गदर्शन आपके करियर के मार्ग को परिवर्तित कर सकता है। एक अच्छे करियर मार्गदर्शक द्वारा प्रदान की गई सही सलाह और मार्गदर्शन से आप नए और संगठित दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इससे आपके व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को संभव बनाने में मदद मिल सकती है और आपकी सफलता की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

Q. क्या मैं करियर मार्गदर्शन के लिए एक व्यक्तिगत काउंसलर का इस्तेमाल कर सकता हूं?

A. हाँ, एक व्यक्तिगत काउंसलर करियर मार्गदर्शन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक काउंसलर आपके साथ संवाद करेगा, आपकी रुचियों और लक्ष्यों को समझेगा, और आपको विभिन्न करियर अवसरों के बारे में सलाह देगा। वे आपको सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं।

Q. क्या करियर मार्गदर्शन खर्चीला होता है?

A. करियर मार्गदर्शन की लागत अलग-अलग हो सकती है। निर्भर करते हुए कि आप किसी काउंसलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वेबसाइट या सेवा का उपयोग कर रहे हैं, या किसी संगठन की मदद ले रहे हैं, लागत भिन्न हो सकती है। हालांकि, कई बार यह निःशुल्क स्रोत भी उपलब्ध होते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप करियर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।


Read Also :

Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.

Most Popular Article's

Career Counselling & Services

Psychometric Tests:

21st Century Skills & Learning Test:

Download E-Book PDF

Get Counselling

Download E-Book PDF

Take a Ideal Career Test

Get Counselling

Get Counselling

Get Counselling

Get Counselling

Get Counselling

Get Counselling

Request a Call Back

Lovely Professional University

MAT ANSWER KEY, SYLLABUS, SAMPLE PAPER

Request a Call Back

Request a Call Back